गुड़गांव में बदमाशों ने कार चालक को मारी गोली
(India)
दिल्ली से सटे गुड़गांव में एक मॉल के बाहर बुधवार सुबह कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक कार चालक पर गोलीबारी कर दी। जिससे घबराए कार चालक ने अपना नियंत्रण खोकर कार को एक ऑटो पर चढ़ा दिया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक घायल हो गया । घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस के मुताबिक करीब नौ बजे एमजी रोड पर सेंट्रल मॉल के पास सैंट्रो कार में सवार तीन लोगों ने फायरिंग की। फायरिंग करने के बाद वो मौके से फरार हो गए। सुबह हयातपुर के रहने वाले राकेश अपनी कार से कहीं जा रहे थे। कार उनका ड्राइवर चला रहा था। तभी गुड़गांव के एमडी रोड पर हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी।फायरिंग से घबराए ड्राइवर का गाड़ी पर से नियंत्रण हट गया और कार पास ही खड़े ऑटो पर पलट गई, जिससे ऑटो सवार चालक की मौत हो गई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।