फरीदाबाद में पकड़े गए फर्जी अधिकारी
(India)
फरीदाबाद में फर्जी अधिकारी बनकर लूटपाट करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि यह लोग फर्जी अधिकारी बनकर लोगों से लूटपाट करते थे। इस मामले में दो कॉर्ल गल्र्स को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि तीसरी कॉलगर्ल की पुलिस को तलाश है। वहीं बदमाशों से पुलिस अभी तक लूट का कोई सामान बरामद नहीं कर सकी है, लेकिन पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर लूट के सामान को बरामद करने की कोशिश कर रही है। दरअसल, पिछले दिनों लूट के मामले में पुलिस ने जब दो कॉलगर्ल्स को गिरफ्तार किया तो सारा मामला खुलता चला गया। पुलिस की मानें तो इन कॉलगर्ल्स ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह बाईपास रोड पर लोगों को रोकते थे और पुलिस का डर दिखाकर उन्हें डराते और उनसे पैसे लेते थे। नहीं डरने पर यह कॉर्लगर्ल्स उनके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करवा दिया करती थीं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।