सवाई माधोपुर में रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
(India)
सवाई माधोपुर जिले के बौली तहसिल के शिशोलाव ग्राम पंचायत के पटवारी को शुक्रवार को एसीबी की टीम ने 2 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पटवारी ने नामांतकरण खोलनें की एवज में रिश्वत ली थी। दरसल शिशेलाव निवासी राजेश कुमार ने एसीबी में पटवारी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद एसीबी ने जाल बिछा कर पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी अधिकारियों के अनुसार रिश्वतखोर पटवारी पूर्व में भी रिश्वत लेने के मामले में टेªप हो चुका है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।