उत्तराखंड में महसूस किए गए भूकंप के झटके
(India)

उत्तराखंड में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 मापी गई. हालांकि इस दौरान जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. विशेषज्ञों के मुताबिक सुबह 05रू18 बजे चमोली जिले में भूकंप आया. आसपास के इलाकों में भी झकटे महसूस किये गये.गौरतलब है कि भारी बारिश के चलते इन दिनों पहाड़ी इलाकों में हालात खराब है. कई जगह भूस्खलन के चलते तीर्थयात्री जहां-तहां रास्ते में फंसे हुए हैं.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।