उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की पुत्रवधू सारा की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है.. सारा की मां सीमा सिंह ने मंगलवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात कर सीबीआई से मामले की जांच कराने की मांग की..जिसमें मुख्यमंत्री ने हामी भर दी है। गृह विभाग के प्रमुख सचिव देवाशीष पांडा ने बताया कि सरकार ने सभी जरूरी दस्तावेज मंगाए हैं और इसके बाद सीबीआई जांच की सिफारिश की जाएगी.. इससे पहले सारा की मां सीमा सिंह ने मंगलवार सुबह सीएम अखिलेश यादव से मुलाकात करके कथित दुर्घटना में सारा की संदिग्ध मौत के बारे में जानकारी देते हुए मामले में सीबीआई जांच की मांग की थी... इस बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार वह सब करेगी, जिससे सारा के परिवार को संतोष हो जाए.. मामले में निष्पक्ष जांच की जाएगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।