आज देशभर में एआईपीएमटी की परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस बाद परीक्षा में हाईटेक नकल को रोकेने के लिए विशेष उपाय किए गए है। परीक्षा में छात्रों के लिए ड्रेस कोड जारी किया है। ड्रेस कोड परीक्षार्थियों को हाफ बाजू और बिना बड़े बटन वाले कपड़े पहनने के लिए कहा गया है। छात्रों के जूते पहनने पर पाबंदी लगा दी गई है और उनसे चप्पल पहनकर आने को कहा गया है। इसके साथ ही किसी भी तरह के आभूषण या ताबीज पहनकर परीक्षा देने पर रोक लगाई गई है। परीक्षार्थियों से कहा गया है कि वे अपने साथ कलम, पेंसिल, रबर, शार्पनर, ज्योमेट्री बॉक्स आदि भी न लाएं। उन्हें सिर्फ अपना पहचान पत्र, परीक्षा प्रवेश पत्र और एक पासपोर्ट साइज और एक पोस्टकार्ड साइज फोटो ही साथ लाने के लिए कहा गया है। परीक्षा से पहले उच्चतम न्यायालय ने परीक्षा में हिजाब पहनने की अनुमति देने संबंधी एक याचिका शुक्रवार को यह कहते हुए खारिज कर दी कि एक दिन इसे न पहनने से धार्मिक आस्था विलुप्त नहीं हो जाएगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।