बॉलीवुड सिंगर अभिजीत भट्टचार्य एक बार फिर अपनी बयानों को लेकर विवाद में घिर गए हैं। इस बार अभिजीत ने पूर्व आम आदमी पार्टी नेता प्रशांत भूषण पर निशाना साधा है। अभिजीत ने कहा है कि अगर उन्हें मौका मिले तो वह प्रशांत भूषण को फटे हुए जूते से मारेंगे। वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषणने ने मुंबई हमलों के दोषी याकूब मेमन की फांसी की सजा रूकवाने को लेकर पैरवी की थी, जिसके चलते अभिजीत ने उनके खिलाफ ये बयान दिया है।अभिजीत ने ट्वीट कर कहा कि इस प्रशांत भूषण को जूते मारने के लिए भी अपाइंटमेंट लेना पड़ेगा...पूरा देश कतार में है। यही नहीं इसके बाद अभिजीत ने एक और ट्वीट किया और अपने इस ट्वीट में उन्होंने एक टीवी पत्रकार को टैग किया। उन्होंने अपने अगले ट्वीट में लिखा कि, प्रशांत भूषण को फटा हुआ सस्ता जूता मारूंगा उसकी डेड बॉडी पर, कैमरा रेडी रखना
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।