याकूब की फांसी से पहले घर पर आया था टाइगर मेमन का फोन!
(India)
1993 के मुंबई बम धमाके का मुख्य गुनहगार टाइगर मेमन ने याकूब मेमन की फांसी के पहले घर पर फोन किया था। खबरों के अनुसार याकूब मेमन को फांसी दिये जाने के ठीक डेढ घंटे पहले टाइगर ने मुंबई स्थित घर पर फोन किया और बदले की बात कही. खबर की माने तो टाइगर मेमन ने उसकी मां से बात करीब 3 मिनट तक की। जिसमें उसने परिवार को सांत्वना तो नहीं दिया बल्कि बदले की बात की. उसने कहा कि इस फांसी का बदला लिया जायेगा. परिवार का आंसू बर्बाद नहीं जायेगा. यह फोन इंटरनेट से किया गया था जिसका आइपी एड्रेस पता नहीं चल पाया है. 3 मिनट तक चली बातचीत में टाइगर ने अपना नाम नहीं लिया लेकिन उसकी बातों से लगता है कि वह टाइगर मेमन ही था. पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।