छेड़खानी से परेशान स्टूडेंट ने बस से छलांग लगा दी। घटना झारखंड के जमशेदपुर के साकची इलाके की है। शनिवार को दसवीं की छात्रा स्कूल से बस में लौट रही थी इसी दौरान दो लोगों ने उससे छेड़खानी की कोशिश की। लड़की ने कई बार ड्राइवर और कंडक्टर को बस रोकने के लिए कहा, लोगों से मदद मांगी पर जब समस्या ज्यादा बढ़ गई तो वह जान बचाने के लिए बस से कूद गई। यहां के एमजीएम हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा है।जानकारी के मुताबिक, जमशेदपुर में साकची से डिमना जा रही बस में लड़की के साथ घटना हुई। एडीएल सनसाइन स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा रोज की तरह बस में स्कूल से लौट रही थी। मानगो पुल के पहले हाथी घोड़ा मंदिर के पास कुछ लोगों ने उससे छेड़खानी शुरू कर दी। बस रोकने की बजाए ड्राइवर ने रफ्तार तेज कर दी। छात्रा के कूदने के बाद पीछे से आ रही कार पर सवार व्यक्ति ने स्थानीय लोगों छात्रा को हॉस्पिटल पहुंचाया
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।