‘सलमान खान के पास दिमाग ही नहीं’
(India)
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने सोमवार को अपने पुराने दोस्त और बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास दिमाग ही नहीं है। उन्होंने यह टिप्पणी 1993 मुंबई बम धमाकों के दोषी याकूब मेमन को 30 जुलाई को दी गई फांसी से उसके समर्थन में सलमान द्वारा किए गए ट्वीट के बाद आई है। ठाकरे ने कहा, सलमान से व्यक्ति हैं जिनके पास दिमाग नहीं है। जबकि, उनके पिता बहुत ही इज्जतदार व्यक्ति हैं। वह (सलमान) अखबार नहीं पढ़ता और देश के कानून के बारे में नहीं जानता। इसलिए याकूब के समर्थन मे इतने सारे ट्वीट कर डाले। वहीं, कुछ लोगों ने गद्दार को क्षमा दान देने के लिए राष्ट्रपति को पत्र भेजे। कोई सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सवाल कैसे उठा सकता है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।