3200 कर्मचारियों की छंटनी करेगी लेनोवो
(India)

कम्प्यूटर बनाने वाली चीन की बहुराष्ट्रीय कंपनी लेनोवो ग्रुप लिमिटेड मोबाइल कारोबार में हुये घाटे के मद्देनजर 3200 कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी कर रही है। कंपनी ने कहा कि मोबाइल कारोबार में 3० करोड़ डॉलर के नुकसान से उसका तिमाही शुद्ध मुनाफा पहले के मुकाबले आधा रह गया है। इसके मद्देनजर वह 3200 कर्मचारियों की छंटनी की योजना बना रही है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी यांग युआनकिंग ने कहा कि सालाना 1.35 अरब डॉलर की बचत के उद्देश्य से छंटनी की जायेगी। लेकिन, हैंडसेट की बिक्री में गिरावट और वैश्विक कम्प्यूटर बाजार के लगातार सिकुड़ने का अर्थ है कि कंपनी ने हाल के वर्षों में बाजार के मुश्किल हालात का सामना किया है। - ैमम उवतम ंजरू ीजजचरूध्ध्ूूू.रंहतंद.बवउध्दमूेध्इनेपदमेे-समदवअव-बनजे-3200-रवइे-ंे-चतवपिजे-ींसअम-12737593.ीजउसरुेजींेी.ंल्न्ठैेजट.कचन ि

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।