बिहार के ज्यादातर इलाकों में बारिश की चेतावनी
(India)
मानसूनी अक्षीय रेखा पर बने कम हवा के दबाव के कारण बिहार के ज्यादातर इलाकों में आज भी भारी बारिश की चेतावनी है। पिछले 18 अगस्त से बारिश हो रही है। गुरुवार को बिहार के उत्तर-पूर्वी इलाकों को जोरदार बारिश हुई है। बेगूसराय में 24 घंटे में हुई बारिश ने पांच वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पूर्णिया और कटिहार में 30 से 40 मिमी तक बारिश हुई है। भागलपुर में 24 घंटे में 100 एमएम तक बारिश हो चुकी है। राजधानी पटना सहित प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में गुरुवार को भी बारिश हुई है। पटना में 24 घंटे में 12.3 मिमी बारिश हुई है।भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, हिमालय से आ रही नमी के कारण पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, वैशाली, पटना, समस्तीपुर, कोशी, मधेपुरा, खगडिया सहित किशनगंज, अररिया आदि में बारी बारिश की संभावना है। 21 अगस्त के बाद बिहार के ज्यादातर इलाकों में बारिश कमजोर हो जाएगी। सिर्फ बिहार के उत्तरी क्षेत्रों में हल्की बारिश होगी। भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार, 25 अगस्त के बाद फिर बारिश होगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।