उत्तर बिहार के रक्सौल, मधुबनी, बेतिया, बगहा और पूरब बिहार के भागलपुर, कटिहार, सहरसा में बाढ़ के हालात पैदा हो गए है । गंगा, गंडक, महानंदा, कमला बलान, भूतही बलान समेत कई नदियों का जल स्तर बढ़ गया है। इससे कई गांवों में पानी घुस गया है। वहीं, वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना के मदनपुर जंगल के निचले इलाके में भी पानी भर गया। पूरब बिहार के कई गांवों का संपर्क मुख्यालय से कट गया है।नावों का परिचालन बंद होने से करीब 200 परिवार गंडक दियारे में फंसे हुए हैं. भारी बारिश के कारण सिकरहना नदी का जल स्तर बढ़ गया है. इससे तिरवाह क्षेत्र समेत करीब आठ पंचायतों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. इधर, साठी के हिच्छोपाल, बेलवा, परसौनी, सोमगढ़, मलाही टोला, भतौड़ा और दुमदुमवा सहित दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आ गये हैं. इधर, मैनाटांड में लगातार बारिश से वसंतपुर, बास्टा आदि गांवों का संपर्क मुख्यालय से कट गया है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।