पहाड़ का सीना चीर कर रास्ता बना देने का दुर्लभ कार्य करने वाले अतरी प्रखंड के गेहलोर घाटी के दशरथ मांझी पर बनायी गयी फिल्म द मांझी माउंटेनमैन केा देखने के लिये लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। गया शहर के एपीआर हाल में युवक-युवतियों के अलावे दषरथ मांझी का परिवार भी इस फिल्म केा देखने पहुंचा। फिल्म देखने आए लोगों ने बताया कि अदभूत प्रेम पर बनायी गयी यह फिल्म लाजबाब है। दषरथ मांझी ने प्रेम की अनूठी मिसाल पेष की है और उनपर बनायी गयी फिल्म को देखने के बाद यही लगता है कि शाहजहां ने मुगलकाल में मुमताज की याद में ताजमहल बनाया था, उसे दशरथ बाबा के प्रेम ने पीछे छोड़ दिया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।