हिमाचल प्रदेश में शोघी के पास विशाल भूस्खलन से शिमला-कालका राष्ट्रीय राजमार्ग करीब 14 घंटों तक बंद रहा. जिसके चलते दूसरी तरफ सैकड़ों वाहन फंसे रहे. भूस्खलन शनिवार सुबह पांच बजे हुआ. यातायात के शोघी-मेहाली उपमार्ग पर मोड़ देने से समाचार पत्र, दूध, ब्रेड, सब्जियां समेत अन्य दैनिक जरूरतों के समान के लोगों तक पहुंचने में देरी हुई.भूस्खलन से सड़क पर लगभग 100 फीट का गहरा गड्ढा हो गया और पूरी सड़क मलबे के नीचे दब गई. इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है. यातायात के शोघी-मेहाली उपमार्ग पर मोड़ दिया गया लेकिन वाहनों की भारी भीड़ के चलते वहां भी जाम की स्थिति पैदा हो गई.सुबह से मौके पर चट्टानों और मलबा हटाने के लिए कई मजदूरों और भारी मशीनरी को तैनात किया, पर चट्टानें काफी विशाल थीं जिसके चलते उन्हें तोड़ने के लिए वहां विस्फोट करना पड़ा
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।