असम के कोकराझार में लगातार तेज बारिश से हालात और बिगड़ गए हैं। सेना के जवान सहित अन्य एजेंसियां भी यहां पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने में लगी हुई हैं। बाढ़ ग्रस्त इलाकों में राहत और बचाव कार्य जारी है। पूरे असम में बाढ़ से 13 जिलों के 611 गांवों की लगभग तीन लाख आबादी प्रभावित हुई है। राज्य सरकार ने कोकराझाड़, चिरांग, बंगाईगांव और डिब्रूगढ़ जिले में कई राहत शिविर स्थापित किए हैं। इस बाढ़ के चलते राज्य के करीब 84,779 लोगों को अपना घर छोडना पड़ा है। राज्य में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब इतनी बड़ी तादाद में लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। असम में आई बाढ़ की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। बाढ़ से अबतक जहां आठ लोगों की मौत हो चुकी है।वहीं ब्रम्हपुत्र नदी का जलस्तर बढने से करीब 19 जिलों के 6 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं. इसके साथ ही शनिवार को भारी बारिश ने मुसीबत और बढ़ा दी है.ब्रह्मपुत्र नदी और उसकी सहायक नदियों में पानी का स्तर बढ़ जाने के कारण 19 जिलों में बाढ़ की स्थिती पैदा हो गई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।