उत्तर प्रदेश धीरे-धीरे उद्दंड प्रदेश बनता जा रहा है.जहां महिलाओं के साथ रेप और गैंगरेप की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहा है..ताजा मामला प्रदेश के बदायूं से है जहां एक नाबालिग को कुछ दबंगों ने अपने हवस का शिकार बनाया वो भी हथियारो के बल पर. वारदात फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के एक गांव की है. जहां गांव के ही दबंग ने अपने 3 साथियों के साथ मिलकर एक किशोरी को तमंचे के बल पर अपहरण कर जंगल में ले गए..और फिर रात भर उन तीनों ने किशोरी के साथ हैवानियात का खेल खेला...फिर बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए.. होश में आने के बाद किशोरी ने घर पहुंच कर आप बीती सुनाई तो घर वालो के होश उड़ गए. किशोरी को लेकर वह थाने पहुंचे और मुकदमा दर्ज कर पीड़ित को मेडिकल को भेज दिया है..
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।