शीना मर्डर केस में मां इंद्राणी मुखर्जी बुरी तरह फंसती नजर आ रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इंद्राणी ने अपने पूर्व पति संजीव खन्ना से कहा था कि यदि उन्होंने शीना और मिखाइल को मौत के घाट उतार दिया तो पीटर की सारी सम्पत्ति आपस में बांट सकेंगे। वहीं दूसरी ओर खबर है कि शीना का पासपोर्ट मिलने के बाद पीटर मुखर्जी और उनके बेटे राहुल मुखर्जी के बीच बहस हुई थी। जांच अधिकारियों के मुताबिक, मार्च 2012 में शीना की हत्या के लिए खन्ना को राजी करने के लिए इंद्राणी ने कहा था, शीना और मिखाइल रास्ते से हट जाते हैं तो पीटर की सारी दौलत उसके (इंद्राणी), संजीव और बेटी विधि के बीच ही साझा होगी। मालूम हो शीना मर्डर केस में मां इंद्राणी के अलावा ड्राइवर श्याम राय और पूर्व पति संजीव खन्ना को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनसे लगातार पूछजाछ जारी है। हत्या के लिए संजीव और इंद्राणी एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। वहीं कल इंद्राणी के बेटे मिखाइल बोरा से भी कल खार पुलिस स्टेशन में पूछताछ हुई थी। इस बीच जिस कार में शीना की हत्या की गई उसकी पुलिस ने पहचान कर ली है। पिछले तीन साल के दौरान कार कई हाथों में गई। पुलिस ने कहा कि कार जल्द बरामद कर लिया जाएगा। पूछताछ में यह भी पता चला है कि इंद्राणी ने बेटे मिखाइल को मानसिकतौर पर बीमार साबित करने के लिए मुंबई के मनोविश्लेषक से झूठा सर्टिफिकेट भी बनवाया था। अब पुलिस इस मनोविश्लेषक की तलाश कर रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।