शीना मर्डर केस के तीनों आरोपियों इंद्राणी मुखर्जी, उसके पूर्व पति संजीव खन्ना और ड्राइवर श्यामवर राय का नार्को टेस्ट हो सकता है. इससे पहले मुंबई की बांद्रा कोर्ट ने तीनों की पुलिस रिमांड पांच सितंबर तक बढ़ा दी. पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया के नेतृत्व में खार पुलिस स्टेशन में सभी आरोपियों से पूछताछ की गई. उसके बाद मारिया पुलिस स्टेशन से चले गए. सूत्रों के मुताबिक, इस केस की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी, सह आरोपी संजीव खन्ना और श्यामवर राय का नार्को और लाई डिटेक्टर टेस्ट कराया जा सकता है. पुलिस मर्डर की मुख्य वजह जानने के लिए ऐसा कर सकती है. इससे पहले पुलिस के हाथ मर्डर से संबंधित कई अहम सुबूत हाथ लग चुके हैं. इंद्राणी से अभी तक करीब 90 घंटे से अधिक पूछताछ हो चुकी है.इंद्राणी पर आरोप है कि उसने अपने बेटे मिखाइल को मारने के लिए 2.50 लाख रुपये की सुपारी दी थी. इसके अलावा मिखाइल को मारने के लिए उसने अपने पूर्व पति संजीव खन्ना के साथ मिलकर उसे होटल में बुलाया और वहां उसे ड्रिंक में जहर मिलाकर दे दिया. इसी बीच दोनों बाहर चले गए, तभी मिखाइल वहां से भाग गया. पुलिस उसकी हत्या की कोशिश का भी केस दर्ज करेगी.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।