छपरा जंक्शन के पास चार सितम्बर को ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस में डकैती की घटना को अंजाम देने वाले दो डकैतों को जीआरपी पुलिस ने छपरा कचहरी से गिरफ्तार किया। पूछ ताछ के बाद दोनों डकैतो ने अपना अपराध कबूला। रेल एसपी दीपक रंजन ने बताया की ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस में सात अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया था। अपराधियो ने यात्रियों से हथियार के बल पर जमकर लूटपाट की थी । गौरतलब है की इस घटना के बाद लापरवाही के आरोप में स्थानीय जीआरपी थानध्यक्ष ,ट्रेन और प्लेटफॉर्म पर तैनात दस जवानो को निलंबित कर दिया गया था
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।