सीकर दुष्कर्म मामले में दो पुलिसकर्मी सस्पेंड
(India)
4 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में कोतवाली के एसआई दीपक यादव व कल्याण सर्किल चैकी के कांस्टेबल राकेश कुमार को सस्पेंड किया गया है। उधर, दूसरे दिन शनिवार को भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई। शक के आधार पर जिन दो लोगों को हिरासत में लिया गया था, उन्हें छोड़ दिया गया। शहर के कल्याण सर्किल से गुरुवार रात चार साल की मासूम को बदमाश उठा ले गए थे और सामूहिक दुष्कर्म के बाद कचरे के ढेर में फेंक दिया था। बच्ची की मां रातभर थाने-चैकियों के चक्कर लगाती रही थी, लेकिन किसी ने भी उसकी फरियाद नहीं सुनी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।