छपरा में डकैती मामले में 10 गिरफ्तार
(India)
छपरा में दो दिन पूर्व हुए डकैती के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नट गिरोह के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं। डकैतों ने 2 घरों को निशाना बनाया था। डकैतों ने वारदात के दौरान एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया और 2 लोगों को हथियार से वार कर घायल कर दिया था, जिनका उपचार अस्पताल में जारी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।