शीना बोरा मर्डर केस की जांच अब सीबीआई करेगी। महाराष्ट्र सरकार ने इंद्राणी मुखर्जी की बेटी शीना बोरा मर्डर केस की जांच सीबीआई को सौंपे जाने का फैसला लिया है। इस बारे में सरकार के फैसले को लेकर महाराष्ट्र के गृह मंत्रालय के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी केपी बख्शी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी। गौरतलब है कि इस मर्डर केस में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। महाराष्ट्र पुलिस के एक इंस्पेक्टर ने दावा किया था कि साल 2012 में रायगढ़ के जंगल में शीना का शव मिलने पर एसपी ने उन्हें एफआईआर दर्ज करने से रोक दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस इंस्पेक्टर सुभाष मिर्गे का कहना है कि मई, 2012 में जब रायगढ़ के जंगल में शीना का शव मिला था तो रायगढ़ के तब के एसपी आरडी शिंदे ने उन्हें इस मामले की एफआईआर दर्ज करने से मना किया था। मिर्ग का कहना है कि उसी वक्त इस पूरे मामले में कॉन्सपिरेसी के सबूत दिखाई दे रहे थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।