अभिनेता इमरान खान अपनी नई फिल्म ‘कट्टी बट्टी’ में अपने काम के लिए अभिनेता रितिक रोशन की ओर से मिले बधाई संदेश पर यकीन नहीं कर सके। इस संदेश पर प्रतिक्रिया देने के लिए उन्हें अल्फाज नहीं मिले। इमरान ने एक बयान में कहा कि रितिक सिर्फ मेरे लिए ही नहीं बल्कि पूरी नई पीढ़ी के अभिनेताओं के लिए एक बहुत बड़ी प्रेरणा हैं। मुझे यकीन ही नहीं हुआ कि उन्होंने वास्तव में मुझे मैसेज किया है। मेरे पास शब्द नहीं हैं। निखिल आडवाणी निर्देशित ‘कट्टी बट्टी’ शुक्रवार को रिलीज हो गई। यह फिल्म लिव-इन-रिलेशनशिप के बारे में है, जिसमें कंगना रनौत भी हैं। इस फिल्म से इमरान ने करीब दो साल बाद रुपहले पर्दे पर वापसी की है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।