बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ का ट्रेलर एक अक्टूबर को रिलीज होगा। दबंग खान के फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। ‘प्रेम रतन धन पायो’ से सलमान और सूरज बड़जात्या 16 सालों बाद दोबारा साथ काम कर रहे हैं। हाल ही में सलमान ने कहा था, ‘प्रेम रतन धन पायो’ में निभाए अपने किरदार से मासूमियत वापस लाने की कोशिश की है। फिल्म 12 नवंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में सलमान के किरदार का नाम एक बार फिर प्रेम होगा। इससे पहले भी कई फिल्मों में उनके किरदार का नाम प्रेम रहा है। सलमान की फिल्म श्बजरंगी भाईजानश्ने इसी साल बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।