1993 बम धमाकों के दोषी बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने शुक्रवार को कहा है कि उन्होंने महाराष्ट्र के राज्यपाल के पास कभी भी क्षमा याचिका दायर नहीं की है और ना ही उन्होंने इस काम के लिए किसी और से आग्रह किया है। संजय दत्त के वकील हीतेश जैन और सुभाश जाधव ने एक बयान में कहा कि हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि महाराष्ट्र के राज्यपाल ने संजय दत्त की क्षमा याचिका खारिज कर दी है और ये याचिका सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने संजय दत्त की ओर से दाखिल की थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।