दादरी मामले में गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट
(India)

दादरी में कथित तौर पर गौमांस खाने पर भीड़ के द्वारा पीट-पीट कर मार डाले गए 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत को लेकर सियासत काफी गरमा गई है और राजनीतिक दलों के बीच आरोप प्रत्यारोप काफी तेज हो गए हैं। इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुरुवार को कथित रूप से गौमांस खाने पर दादरी में एक व्यक्ति की पीट पीटकर हत्या मामले में उत्तर प्रदेश सरकार से रिपोर्ट मांगी है। इस मामले में गृह मंत्रालय ने यूपी सरकार को एडवाइजरी भी जारी की है। जानकारी के अनुसार, गृह मंत्रालय ने यूपी सरकार से कहा, ‘यह सुनिश्चित करें कि इस तरह की घटना फिर से नहीं हो।’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।