गोड्डा में डायन बताकर हमला
(India)
गोड्डा जिले के सुन्दर पहाड़ी प्रखंड में फिर एक बार अन्धविस्वास ने एक आदिवासी दम्पति को अस्पताल तक पहुंचा दिया। मामला प्रखंड के करमाटांड़ पंचायत के श्यामलपुर गांव का है। बुरी तरह से घायल अवस्था में अस्पताल के बिस्तर पर पड़ा जेठू हांसदा कुछ भी बोल पाने की स्थिति में नहीं है। जेठू की पत्नी ने बताया कि देर रात हम अपने रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे कि अपने ही गांव के दस से पंद्रह की संख्या में उसके ही गांव के लोगों ने डायन कहकर हथियार से हम पर हमला कर दिया। उनलोगों ने तो मरा समझकर हमे जंगल में फेंक दिया था। किसी तरह जान बचाकर ग्रामीणो की मदद से अस्पताल तक पहुंचे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।