शीना मर्डर मामले में सीबीआई ने मारे छापे
(India)
शीना बोरा हत्याकांड मामले में सीबीआई ने सभी महत्वपूर्ण लोगों के आवास पर छापेमारी की. तीन साल पुराने हत्या मामले में यह छापेमारी संदिग्धों से पूछताछ से नये सुराग मिलने के बाद की गई। सीबीआई सूत्रों ने कहा कि एजेंसी की टीमों ने मुंबई और गोवा में पूर्व मीडिया दिग्गज पीटर मुखर्जी और उनकी पत्नी इंद्राणी के आवासों तथा कोलकाता में संजीव खन्ना के दो आवासों में तलाशी ली। अधिकारियों ने मुंबई और मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में इंद्राणी के चालक श्यामवर राय के घर पर भी छापे मारे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।