जयपुर में चोरों के हौसलें बुलंद है, पुलिस गश्त के बाद भी शहर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है,,, एक बार फिर गलतागेट इलाके में चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया है,,, चोरों ने नागतलाई इलाके में सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों की नकदी और सवा किलों चांदी के ज्वैलरी पर हाथ साफ किया,,, चोर पास के मकान से दाखिल हुए और घर की अलमारियों में रखे सामान को अस्त व्यस्त कर करीब 6 लाख रूपए नकद और चांदी की ज्वैलरी लेकर फरार हो गए, सुबह जब परिवार को चोरी का पता चला तो पुलिस को सूचना दी,,, पुलिस ने मामला दर्जकर चोरों की तलाश शुरू की है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।