बिहार में फिर शुरू हुआ अपहरण उद्योग!
(India)
बिहार मे एक बार फिर अपहरण उघोग की शुरूआत हो चुकी है । बर्षो बाद इसकी शुरूआत बेगूसराय से हुई है जहां 30 लाख की फिरौती के लिए एक फल व्यवसाई का अपहरण किया गया। इस घटना मे फिरौती के रूप मे 5 लाख की राशि भी अदा कर दी गई थी । घटना के 36 घंटे के बाद अपह्रत युवक भागने मे कामयाब रहा जिस पर पुलिस अपनी पीठ थपथपा रही है । इस धटना मे दो पिस्टल 6 जिदां कारतुस , फिरौती के पांच लाख रूपये के साथ चार अपराधियो को गिरफ्तार किया गया है ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।