उत्तर प्रदेश के बदायूं स्थित कटरा सआदतगंज गांव में पिछले साल दो चचेरी बहनों के शव संदिग्ध हालात में पेड़ पर फांसी से लटकते पाये जाने के मामले में सीबीआई पेश की गयी अंतिम रिपोर्ट को बुधवार को स्थानीय अदालत ने खारिज कर दिया. वादी पक्ष के अधिवक्ता हसन नकवी ने बताया कि विशेष पाक्सो अदालत ने सीबीआई की सभी दलीलों को दरकिनार करते हुए उसकी अन्तिम रिपोर्ट को खारिज कर दिया है और मामले के मुख्य आरोपी पप्पू यादव को अगली सुनवाई की तारीख को तलब किया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।