‘बाजीराव मस्तानी’ की शूटिंग पूरी
(India)
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपनी चर्चित फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ की शूटिंग पूरी कर ली है। संजय लीला भंसाली निर्देशित इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह जैसे कलाकार भी हैं तीस वर्षीय अभिनेत्री ने ट्वीट किया कि उन्होंने शूटिंग पूरी कर ली है। यह फिल्म मराठा साम्राज्य के मराठा योद्धा पेशवा बाजी राव प्रथम और उनकी दूसरी पत्नी मस्तानी की कहानी पर आधारित है। बाजीराव की भूमिका रणवीर ने निभायी है। दीपिका ने मस्तानी की भूमिका निभायी है। प्रियंका बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई की भूमिका में हैं। यह फिल्म 18 दिसंबर को प्रदर्शित होगी। उसी दिन सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म श्दिलवालेश् भी प्रदर्शित होगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।