बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का कहना है कि 5० साल का होना कोई बड़ बात नही है। सलमान खान की फिल्म श्प्रेम रतन धन पायोश् अब रिलीज होने जा रही है। इसके साथ ही वह श्सुल्तानश् की शूटिंग में बिजी हैं। इस साल सलमान 5० साल के होने जा रहे हैं। सलमान से पहले दो नवंबर को शाहरूख खान भी अपना 5०वां जन्मदिन मनाएंगे। शाहरूख को बूढ़ा होने में डर लगता हैं, सलमान के लिए उम्र बस नंबर गेम है। सलमान इस साल 27 दिसम्बर को 5० साल के हो जाएंगे। सलमान ने कहा श्मुझे नहीं लगता कि 5० साल का होना कोई बड़ी बात है। मेरा सेलिब्रेशन का कोई प्लान नहीं है। हमें अपने फैंस के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए, जिससे मूवीज में हमें यादगार पल मिले।श् सलमान ने कहा कि वह श्सुल्तानश् के लिए वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इस फिल्म में वह रेसलर बने हैं। उन्होंने कहा कि सूरज बड़जात्या ने फिल्म श्प्रेम रतन धन पायोश् की स्क्रिप्ट 3 साल पहले ही सोच ली थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।