5 लाख का ईनामी नक्सली गिरफ्तार
(India)
एसएसपी मनु महाराज को गुप्त सूचना मिली थी की बाराचट्टी थाना के मोहनपुर, फतेहपुर के कई इलाको में नक्सलियों के कई भाग पुलिस को नुकसान पहुँचने के लिए एकत्रित हो रहे है। तभी एसएसपी मनु महाराज के नेतृत्व में एक टीम बना कर बाराचट्टी के कई इलाके में छापेमारी की गयी उस इलाके से 5 लाख का इनामी कैलेशवरि जोन के नक्सली सब जोनल रामदेव यादव उर्फ बाबा रामदेव को गिरफतार किया गया। ये डोभी थाना के एस टी एफ पर हुए नक्सली हमले, बाराचट्टी थाना और रौशनगंज थाना में पुलिस पार्टी पर हमला जिसमे कई जवान शहीद हुए थे और टीपीसी के साथ थाना कुनंदा जिला चतरा झारखण्ड मुठभेड़ जैसे कई घटनों में सामिल था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।