दिल्ली में संदिग्ध हालत में महिला की मौत
(India)
मालवीय नगर इलाके के चिराग दिल्ली में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला की पहचान 19 वर्षीय सबीना अंसारी के रूप में की है।मृतक महिला की 24 वर्षीय इमरान अंसारी नाम के युवक से कुछ महीने पहले ही शादी हुई थी। परिजनों का आरोप है कि महिला की गला घोंटकर हत्या की गई है। हालांकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले को हत्या की साजिश के तौर पर भी जांच रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।