टोल टैक्स पर लूटपाट करने वाले दो जने गिरफ्तार
(India)
कापसहेड़ा में 2 नवंबर को पालम विहार बॉर्डर पर मौजूद टोल टैक्स पर लूटपाट करने वाले दो लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों की पहचान संदीप सिंह उर्फ कालिया और दिनेश कुमार के रूप में हुई है। डीसीपी आरए संजीव ने बताया कि उनके पास से लूट के के साढ़े 52 हजार रुपये और दो देशी कट्टे बरामद हुए हैं। दोनों ने 2 नवंबर को रात पौने 12 बजे बिजवासन- गुड़गांव रोड पर लूटपाट की थी, आरोपी भागते समय एक मोटर साइकिल और एक कट्टा छोड़ गए थे। इस दौरान टोल कर्मचारी भी घायल हो गया था। आरोप है कि उनसे एक लाख 20 हजार रुपए, 50 एमसीडी टोल पर्ची और 100 टोल टिकट लूटे गए थे। एसएचओ राजेश मलिक ने जब मामले की पड़ताल की तो मोटरसाइकिल से वे उसके मालिक तक पहुंचे , जिसने दिनेश के बारे में जानकारी दी। दिनेश ने वारदात में शामिल होने की बात कबूल ली, बाद में उसके साथी संदीप सिंह को रजोकरी से दबोच लिया गया। वह भिवानी का रहने वाला है। पुलिस ने बतया कि वह रजोकरी एमसीडी टोल टैक्स पर काम करता है। वहीं दिनेश रेवाड़ी का रहने वाला है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।