बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान अपनी आने वाली फिल्म ‘दंगल’ के लिए हरियाणवी सीख रहे हैं। आमिर इन दिनों नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘दंगल’ की शूटिंग लुधियाना में कर रहे हैं। फिल्म में आमिर पहलवान का किरदार निभा रहे हैं। आमिर हरियाणवी भाषा पर पकड़ मजबूत करने के लिए शूट शुरू होने से दस दिन पहले गांव जाकर स्थानीय बोलचाल सीखने-समझने लगे थे। आमिर हर दृश्य में जान फूंकने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। फिल्म में आमिर हरियाणवी बोलेंगे इसके लिए वह फोनेटिक्स के जरिए भाषा और सही उच्चारण पर नियंत्रण कर रहे हैं। आमिर ने कहा कि मेरी एक ब्लू डायरी है जिसमे मैं फोनेटिक्स के जरिए भाषा को आत्मसात करता हूं। हर प्रान्त के उच्चारण की अलग शैली होती है। उसे आप साधारण रूप से लिखकर नहीं सीख सकते। श्पीकेश् के लिए भी मैंने फोनेटिक्स के जरिए ही भाषा को समझा। जैसे कि श्कालिजश्। हिंदी में लिखेंगे तो कॉलेज। मैंने कालिज ही लिखा और ऐसे ही अभ्यान किया। मेरा भाषा का रियाज तीन महीने पहले से शुरू हो जाता है। उल्लेखनीय है कि फिल्म श्पीकेश् के लिए आमिर खान ने भोजपुरी सीखी थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।