दिल्ली पुलिस के एसीपी अमित सिंह ने सोमवार रात अपने फ्लैट में खुद को गोली मार कर जान दे दी। साथ ही उनकी पत्नी ने बिल्डिंग के फोर्थ फ्लोर से छलांग लगा दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। देर रात बड़ी तादाद में पुलिस अफसर टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और दोनों को अस्पताल ले गए। जहां अमित सिंह को मृत घोषित कर दिया गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।