छोटा राजन की रिमांड बढ़ी
(India)
राष्ट्रीय राजधानी की एक स्थानीय अदालत ने अंडरवल्र्ड डॉन छोटा राजन की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की हिरासत अवधि तीन दिन के लिए बढ़ा दी। छोटा राजन को इंडोनेशिया के बाली से 25 अक्टूबर को गिरफ्तार कर भारत लाया गया था। यहां उसे छह नवम्बर से सीबीआई की न्यायिक हिरासत में रखा है। अदालत ने सुनवाई करते हुए राजन की हिरासत अवधि तीन दिन के लिए बढ़ा दी। राजन को अब 19 नवंबर तक और सीबीआई की हिरासत में रहना पड़ेगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।