इमरान खान को बड़ी सरकारी नौकरी का प्रस्ताव
(India)
ब्रिटेन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के बाद चर्चा में आए अलवर निवासी शिक्षक मोहम्मद इमरान खान को अब सरकार ने बड़ी सरकारी नौकरी का प्रस्ताव दिया है। दो विभागों ने उसे तकनीकी क्षेत्र में प्रोजेक्ट ऑफिसर बनने का खुला निमंत्रण दिया है। राज्य के संस्कृत और उच्च शिक्षा मंत्री कालीचरण सर्राफ ने जयपुर में इमरान से मुलाकात के बाद कहा कि संस्कृत शिक्षा विभाग में आईटी प्रकोष्ठ अलग से खोला जाएगा। इसमें इमरान आईटी ऑफिसर का पद संभाल सकते हैं। यह इमरान की इच्छा पर निर्भर है। विज्ञान व प्रौद्योगिकी तथा संस्कृत शिक्षा विभाग की निदेशक निवेदित मेहरू ने भी इमरान को विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग में प्रोजेक्ट ऑफिसर बनने का निमंत्रण दिया।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।