मोतिहारी में बैंक से चार लाख की लूट
(India)
मोतिहारी जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद होने लगे हैं। बेखोफ हथियार बंद अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए दिन दहाड़े उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के गायघाट शाखा में लूट पाट की, इस दौरान मोटर साइकिल सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर लगभग चार लाख रुपये लूट लिए, लूट-पाट मचाने के बाद ये अपराधी हथियार लहराते हुए भाग खड़े हुए, घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय हरसिद्धि पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गयी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।