मिथिला एक्सप्रेस ट्रेन से दो सोना तस्कर गिरफ्तार
(India)
नेपाल से वाया रक्सौल मुजफ्फरपुर में सोना तस्करी के धंधे में लगे दो सोना तस्करों को जीआरपी ने मिथिला एक्सप्रेस ट्रेन से सुगौली में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों तस्करों के पास से तालाशी के दौरान पुलिस ने डेढ़ करोड़ रूपये मूल्य की चार सोने की ईंटें बरामद कर जब्त की है। जब्त सोने के ईट का वजन चार किलो बताया गया है। 6 करोड़ मूल्य के चार सोने के ईंट से साथ गिरफ्तार सोना तस्कर सुमित गोयनका नगर थाना क्षेत्र के सुतापट्टी के निवासी तथा अवधेश कुमार पाण्डेय मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग मुहल्ले के रहने वाले है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।