अपहरण के बाद बच्चे की हत्या
(India)
राजधानी जयपुर के मालवीय नगर इलाके से एक बच्चे का अपहरण कर हत्या करने का मामला सामने आया है,,, दो दिन पहले हुए अपह्त सन्नी का शव पुलिस ने मॉडल टाउन इलाके के एक सूने फ्लैट से बरामद किया है,,, बच्चे के अपहरण को लेकर उसके पिता श्यामसुंदर की ओर से मालवीयनगर थाने में मामला दर्ज कराया गया था,,, रिपोर्ट में सन्नी के अपहरण में शशी पर आरोप लगाए गए थे,,, परिजनों की माने तो आखिरी बार बच्चे सन्नी को शशी के साथ देखा गया था,,, शशी बच्चे को पतंग और चरखी दिलाने के बहाने अपने साथ मोटरसाइकिल पर लेकर गया था,,, मामला दर्ज होने के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ कर छोड़ दिया था,,, लेकिन गुरूवार सूने फ्लैट से बच्चे की लाश मिलने से सनसनी फैल गई,,,, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है,,,, वहीं आरोपी शशी फरार है,,, पुलिस की माने तो आरोपी की तलाश में पुलिस टीम रवाना की गई है,,, जल्द ही हत्या के कारणों को खुलासा हो सकेगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।