शुक्रवार को रिलीज हुई बॉलीवुड के दिग्गज स्टार्स की फिल्में बाजीराव मस्तानी और दिलवाले का देश में जमकर विरोध हो रहा है. जहां बाजीराव मस्तानी के रिलीज के खिलाफ पुणे में कुछ संगठन सड़कों पर उतर आए हैं वहीं दिलावले को लेकर दिल्ली, भोपाल, गोरखपुर समेत देश के कई शहरों में फिल्म के विरोध को लेकर प्रदर्शन जारी है..... लेकिन क्या आप जानतें हैं आखिर इन रोमांटिक फिल्मों को लेकर ऐसा क्या मसला है? जिसके लिए लोग सड़कों पर उतर आए हैं. शाहरुख खान की मूवी ‘दिलवाले’ का शुक्रवार को दिल्ली समेत सात राज्यों में जबरदस्त विरोध हुआ। एमपी और गुजरात में बीजेपी और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। ये कार्यकर्ता इन्टॉलरेंस पर दिए शाहरुख के बयान का विरोध कर रहे हैं। कुछ जगहों पर ‘दिलवाले’ के पहले दिन के शो कैंसल कर दिए गए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।