रोहतक गैंगरेप मामले में सात को फांसी की सजा
(India)

रोहतक की अदालत ने गैंगरेप व हत्या के मामले में सात आरोपियों को दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई है। सातों आरोपी निकटवर्ती गांव खद्दी खेड़ी के रहने वाले हैं। रोहतक स्थित अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सीमा सिंघल की अदालत ने आज बचाव पक्ष की सभी दलीलों को दरकिनार करते हुए आरोपियों को फांसी की सजा सुना दी। फांसी की सजा सुनाए जाने के समय अदालत परिसर में जहां भारी पुलिस बल तैनात था वहीं इस फैसले को जानने के लिए हजारों की संख्या में लोग अदालत परिसर के बाहर जमा थे। रोहतक में नेपाली मूल की मंदबुद्धि लड़की के साथ अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के आरोप में पुलिस ने नौ युवकों को गिरफ्तार किया था। जांच के चलते एक युवक ने आत्महत्या कर ली जबकि एक अन्य नाबालिग होने के कारण मामला जुवैनाइल जस्टिस कोर्ट में चल रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।