जिया खान की मौत के मामले में सूरज पंचोली ‘मौन’
(India)
अभिनेता सूरज पंचोली ने अभिनेत्री जिया खान की मौत के मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। सूरज पर जिया को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज है। मुंबई में आयोजित एक पुरस्कार समारोह में सूरज ने कहा, उतार-चढ़ाव जिंदगी का हिस्सा है। मामला अभी भी अदालत में है। दस लोग दस अलग बात करते हैं। मामला स्पष्ट होने के बाद बात करेंगे। उन्होंने कहा, मैं कोई गड़बड़ी नहीं करना चाहता हूं। बता दें कि सूरज पंचोली का जिया खान के साथ करीबी रिश्ता था। इससे पहले, इस महीने की शुरुआत में सीबीआई ने अपनी जांच रिपोर्ट में कहा था कि अभिनेत्री जिया खान ने रिश्तों में खटास आने के बाद 3 जून 2013 को आत्महत्या कर ली थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।