बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान 50 साल के हो गए हैं। 27 दिसंबर, 1965 को इंदौर में जन्मे सलमान ने अपने करियर की शुरुआत 1988 में आई फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ में सपोर्टिंग रोल निभाकर की थी। 1989 में आई फिल्म श्मैंने प्यार कियाश् उनकी लीड रोल वाली पहली फिल्म बनी। श्मैंने प्यार कियाश् में वे लवर ब्वॉय इमेज में दिखाई दिए थे। वैसे, इन दिनों सलमान यशराज बैनर की फिल्म श्सुल्तानश् की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में वे रेसलर की भूमिका में दिखेंगे। श्सुल्तानश् के लुक में ढलने के लिए उन्होंने मूंछें रखी हैं और बाल भी छोटे करवाए हैं। यह उनकी पिछली फिल्मों के लुक से काफी अलग है। सलमान की यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।