रंगदारी की राशि नहीं देने पर अपराधियों ने दो इंजीनियरों को गोली मारकर हत्या कर दी। ये घटना दरभंगा जिला के बहेंड़ी थाना की है। दो बाइक सवार चार अपराधी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। मृतक दरभंगा में सड़क निर्माण कार्य में लगी एक कंपनी के इंजीनियर थे। दोनों इंजीनियर सड़क मरम्मत का काम करवा रहे थे, तभी बाइक पर सवार अपराधी उनके पास से गुजरे और दोनों इंजीनियरों को गोली मार दी।बहेंड़ी थाना के शिवराम गांव के पास स्थित बेस कैंप पर कंपनी के कंसल्टेंट ब्रजेश कुमार व इंजीनियर मुकेश कुमार बैठे थे, तभी दो बाइक पर सवार होकर चार लोग आए और सड़क निर्माण में लगे दोनों इंजीनियर को गोलियों से भून दिया। गोली की आवाज सुनकर आस पास काम कर रहे मजदूर दौड़कर आए और घायलों को इलाज के लिए डीएमसीएच पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।