अलवर जिले के शाहजहाँपुर के फौलादपुर गांव के समीप खेतों की डोल पर उगे झुण्डों में प्रवीण नामक एक अज्ञात युवक का तेजाब से जला शव पुलिस ने बरामद किया है। प्रशिक्षु थानाधिकारी सुरेन्द्रसिंह के अनुसार फौलादुपर सरपंच सुन्दरपाल यादव ने अपने गांव से नीमराना रीको एरिया की ओर जाने वाले कच्चे मार्ग पर एक अज्ञात युवक का अधजला शव होने की थाने में सूचना दी। सरपंच ने पुलिस को बताया कि गांव का एक किसान को खेत की डोल पर खडे झुण्डों की कटाई कार्य कर रहा था। झुण्डे कटाई के दौरान किसी युवक के पैर किसान को दिखाई देने पर जांच में शव पडा होना पाया। किसान ने उसकी सूचना सरपंच को दी। जिस पर सरपंच ने थाने में सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फोलादपुर से रीको मार्ग के कच्चे रास्ते पर एक खेत के समीप लगी कड़बी के छोंर एवं डोल पर उगे झुण्डों की आड में अज्ञात युवक का शव बरामद किया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।